जयपुर पुलिस ने करधनी से चार शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

0
44
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

शिव श्ंकर छिपा की रिपोर्ट

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की करधनी थाना पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदातों में प्रयोग किया गया वाहन, हथियार और चोरी का सामान बरामद किया है।

थाना पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पिछले छह माह से जयपुर शहर में सक्रिय थे और अब तक एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों ने घरों में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था।

पुलिस का कहना है कि बदमाश संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे और वारदात के बाद सामान को ठिकाने लगाने के लिए विभिन्न जगहों पर बेच देते थे। इनके पास से बरामद किए गए वाहन और हथियारों से कई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इनके अन्य साथियों और अपराध नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से शहर में हाल ही में हुई कई वारदातों की गुत्थियां सुलझ सकती हैं।

- Advertisement -