लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सत्यनारायण सेन, गुरला (भीलवाड़ा)।
भीलवाड़ा जिले के पांसल गाँव में रविवार को जयमल राठौर नगर शाखा का भव्य पथ संचलन उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। स्वयंसेवक घोष की गूंज और स्वर लहरियों के बीच सीना तानकर, कदम से कदम मिलाते हुए पथ पर निकले। मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। जयकारों से पूरा गाँव गूँज उठा— “राणा की जय”, “शिवा की जय”, “भारत माता की जय” के उदघोष से वातावरण भर गया।
संचलन की शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत प्रार्थना के साथ हुआ। पथ संचलन घडोई के बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुआ और पांसल गाँव के मुख्य मार्ग, मेन बाजार, चारभुजा मंदिर होते हुए गढ़ के पास आमलियो में सम्पन्न हुआ। स्वयंसेवकों की अनुशासनपूर्ण भागीदारी और समर्पण ने आयोजन को विशेष बनाया।
प्रशासन का सहयोग
इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया, जिससे संचलन सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहा। ग्रामीणों ने भी आयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।
इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय भावना को जागृत किया तथा स्वयंसेवकों की प्रतिबद्धता का परिचय दिया।












































