लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
दूदू / जयपुर।
लगातार हो रही वर्षा से प्रभावित जयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पड़सोली सहित कई प्रभावित गांवों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आमजन से सीधा संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली।
मंत्री पटेल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रभावित परिवारों तक जल्द से जल्द राहत सामग्री एवं सहायता पहुँचाई जाए, जलभराव व क्षति का त्वरित आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि प्रशासन को वास्तविक स्थिति से अवगत कराते रहें ताकि राहत कार्य प्रभावी तरीके से चल सके।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी, पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्रीमती राशि डोगरा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर दूदू श्री गोपाल परिहार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
