लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर बढ़ रहे साइबर फ्रॉड
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क | जयपुर
(आर. एन. सांवरिया)
राजस्थान में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग ने आमजन को एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। ADG साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि अपराधी इन दिनों इनकम टैक्स रिफंड का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। यह ठगी मुख्यतः SMS और ईमेल के माध्यम से की जा रही है।
फर्जी अधिकारी बनकर ले रहे संवेदनशील जानकारी
एडीजी सिंह के अनुसार साइबर ठग खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर संदेश भेजते हैं कि पीड़ित बड़ी रिफंड राशि के पात्र हैं। रिफंड भेजने के बहाने वे—
-
बैंक खाता विवरण
-
क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर
-
सीवीवी
-
ओटीपी
जैसी संवेदनशील जानकारी मांगते हैं।
इससे भी खतरनाक बात यह है कि वे फिशिंग लिंक भेजकर लोगों को क्लिक करने के लिए उकसाते हैं।
एडीजी सिंह ने स्पष्ट किया कि आयकर विभाग कभी भी SMS/ईमेल के माध्यम से ऐसी जानकारी नहीं मांगता, क्योंकि यह पहले ही ITR में दर्ज होती है।
साइबर ठगी से बचने के 5 महत्वपूर्ण उपाय
-
आयकर विभाग कभी भी OTP, पासवर्ड या CVV नहीं मांगता।
-
किसी भी अपरिचित SMS/ईमेल में दिए लिंक पर क्लिक न करें।
-
रिफंड की स्थिति जानने के लिए केवल आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।
-
अगर कोई तुरंत कार्रवाई के लिए दबाव डालता है, तो यह ठगी का संकेत हो सकता है—सावधान रहें।
-
आधार, पैन, बैंक विवरण किसी भी संदिग्ध संदेश या व्यक्ति के साथ साझा न करें।
ऐसी स्थिति में तुरंत शिकायत करें
अगर आप साइबर अपराध का शिकार होते हैं या संदिग्ध संदेश प्राप्त करते हैं, तो तुरंत इसकी रिपोर्ट करें:
-
साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930
-
साइबर क्राइम पोर्टल: cybercrime.gov.in
-
हेल्प डेस्क नंबर: 9256001930 / 9257510100



















































