Home latest जे के लोन अस्पताल के सर्जिकल इकाई में मनाया गणतंत्र...

जे के लोन अस्पताल के सर्जिकल इकाई में मनाया गणतंत्र दिवस

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। देश में संविधान लागू होने की खुशी में गणतंत्र दिवस प्रदेश में बड़े धूमधाम से मनाया गया हर और तिरंगा प्यारा लहराया गया। लेकिन जे के लोन अस्पताल के सर्जिकल इकाई दितीय का गणतंत्र दिवस पर नजारा ही कुछ और था। वार्ड में भर्ती मासूम बच्चे जिनके किसी के हाथ में ड्रिप लगी है तो किसी को इंजेक्शन लेने पड़ रहे है किसी को यूरिन की नलकी लगी हुई है ,किसी बच्चे को पट्टी बंधी हुई है ।

गणतंत्र दिवस पर बच्चो को उनके परिजनों को बिस्किट ,चॉकलेट,लड्डू के साथ खुशियां बाटते नजर आए यूनिट इंचार्ज नीलम नावरिया सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, अस्पताल अधीक्षक dr. R N sehra ,उप अधीक्षक डॉ मनीष शर्मा , सर्जिकल इकाई द्वितीय की इकाई प्रमुख डॉ प्रमिला शर्मा ,सर्जिकल विभाग की विभागाध्यक्ष सीनियर प्रोफेसर डॉ विनीता चतुर्वेदी भर्ती मासूम बच्चों के साथ ही परिजनो की खुशी देखने लायक थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version