लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयकारों के बीच जमकर थिरके श्रद्धालु
तेजा दशमी पर जाट समाज ने निकाली शोभायात्रा, ध्वज लेकर नाचे श्रद्धालु; घोड़ों के करतब और आकर्षक झांकी बनी मुख्य आकर्षण
गौतम शर्मा राजसमन्द।
राजसमंद। जिले के झोर गांव में तेजा दशमी के पर्व पर सोमवार को जाट समाज की ओर से तेजाजी बावजी की भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। डीजे पर गूंजते धार्मिक भजनों और तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और भजनों पर जमकर नृत्य किया।
गोपी लाल जाट, रतन जाट और नारायण लाल जाट ने बताया कि तेजाजी मंदिर पर रात्रि जागरण के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया था। इसके बाद सोमवार को तेजाजी मंदिर से शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। वहीं घोड़ों ने अपने करतब दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
शोभायात्रा में तेजाजी महाराज की आकर्ष
आसपास के गांवों से भी पहुंचे श्रद्धालु
शोभायात्रा तेजाजी मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्ग, सदर बाजार, ब्राह्मण मोहल्ला, खारोल मोहल्ला, जैन मोहल्ला सहित गांव के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। इसमें गलवा, रकमपुरा, गोवलियां, देवली, उलपुरा सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
पूरे आयोजन के दौरान गांव में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए और परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।