Home latest रोस्टर और OMR घोटाले के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ...

रोस्टर और OMR घोटाले के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़-चौधरी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बायतू । बायतू विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि रोस्टर और OMR घोटाले के नाम पर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ जिस बेरहमी से खिलवाड़ किया जा रहा है, उसके विरोध में बाड़मेर में आयोजित धरने में शामिल होकर उन्होंने बेरोज़गार युवाओं की आवाज़ को पूरी मजबूती से बुलंद किया।

हरीश चौधरी ने कहा कि यह केवल किसी भर्ती प्रक्रिया की खामी नहीं है, बल्कि ईमानदार मेहनत, वर्षों की तैयारी और युवाओं के सपनों पर किया गया सीधा प्रहार है। रोस्टर व्यवस्था में जानबूझकर की गई गड़बड़ियाँ, OMR शीट से जुड़े घोटाले और चयन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव यह साबित करता है कि मौजूदा व्यवस्था युवाओं के साथ न्याय करने में पूरी तरह विफल रही है।

युवाओं की अनदेखी  बर्दाश्त नहीं होगी

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योग्य युवाओं को हाशिये पर धकेलने वाली किसी भी साज़िश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक दोषियों की जवाबदेही तय नहीं होती, निष्पक्ष जांच नहीं होती और भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी नहीं बनाया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश का युवा सड़कों पर है

विधायक चौधरी ने कहा कि प्रदेश का युवा आज सड़कों पर है क्योंकि उसके साथ अन्याय हुआ है। यह लड़ाई किसी एक परीक्षा या भर्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के सम्मान, अधिकार और भविष्य की है, और इस संघर्ष को आख़िरी मंज़िल तक पहुँचाया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version