लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भाजपा की मणी देवी को चार मतों से हराया, अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा
कठूमर, अलवर। कठूमर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी सोरन देई ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की मणी देवी को चार मतों से पराजित कर नगर पालिका अध्यक्ष का पद हासिल किया।
अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से सोरन देई और भाजपा की ओर से मणी देवी मैदान में थीं। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।
कठूमर नगर पालिका में कुल 20 पार्षद हैं और अध्यक्ष पद के लिए पार्षदों ने मतदान किया। इससे पहले घोषित वार्ड परिणामों में कांग्रेस के 10, भाजपा के 5 और निर्दलीय 5 पार्षद निर्वाचित हुए थे।
रिपोर्टर : संजीव बंसल
