Home latest हनुमान बेनिवाल का भैराणा धाम कूच 27 मई को

हनुमान बेनिवाल का भैराणा धाम कूच 27 मई को

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजस्थान में मजबूत कप्तान वाली सरकार की है जरूरत, भैराणा में जुटेंगे लाखों लोग एकत्रित-हनुमान बेनीवाल

जयपुर/नागौर(प्रदीप कुमार डागा)सोमवार को जयपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने 27 मई को जयपुर जिले के भैराणा धाम में होने वाली महापंचायत को लेकर मीडिया से मुखातिब हुए,उन्होंने साधु,संतो , प्रकृति व पर्यावरण से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी,बेनीवाल ने कहा कि भैराणा में साधु – संत रिको आवंटन के खिलाफ आंदोलित है,भीषण गर्मी है बावजूद इसके भाजपा की सरकार संवेदनहीन बनी हुई है वहीं कांग्रेस ने भी साधु संतो से दूरी बना ली ।

बेनीवाल ने कहा कि 27 मई को प्रदेश भर से लाखों लोग भैराणा आयेंगे और इस महापंचायत में साधु – संतो के एजेंडा के अनुसार ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी कार्य करेंगी,बेनीवाल ने राजस्थान के उप – मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा  पर भी आरोप लगाए।  बेनीवाल ने रामगढ़ बांध,पर्यावरण ,गोडावण को बचाने सहित कई मुद्दों पर बात रखी और कहा कि सत्ता के संरक्षण में बजरी माफियाओं ने नदियों के अस्तित्व को बिगाड़ दिया और पर्ची से मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा की सरकार को ब्यूरोक्रेसी चला रही है,उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध, नीट सहित अन्य पेपर लीक व बढ़ते नशे के प्रकरणों पर भी बात रखते हुए कहा कि तस्करों और माफियाओं के पीछे किसी न किसी बड़े नेताओं का हाथ है  । मीडिया द्वारा पंचायती राज और निकाय के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यह चुनाव मजबूती से लड़ेगी ,बेनीवाल ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए भाजपा सरकार की गलत नीतियों का परिणाम बताया,उन्होंने कहा कि जनता को यह सोचने की जरूरत है कि आखिरकार हमारे लिए कौन लड़ रहा है |

साधु – संतों के आह्वान पर जुटेंगे लोग
सांसद ने कहा कि भैराणा में विशाल सभा होगी और साधु – संतो के आह्वान पर अगला कदम उठाया जाएगा,उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गाय और संतो के नाम पर वोट लेती है मगर जब बात संतो के मान – सम्मान की आई तो सरकार चुप हो गई और इससे भाजपा का दोगला चेहरा सामने आया,उन्होंने कहा गौचर ,नदी ,पहाड़ और प्रकृति को बचाने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी संघर्षरत है |
बेनीवाल ने अपने आवास पर अजमेर व जयपुर संभाग के जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक लेकर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भैराणा लाने का आह्वान किया ,सांसद ने कई सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी | पूर्व संसदीय सचिव व आरएलपी नेता दिलीप चौधरी,मेड़ता से पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी,खींवसर से पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल सहित कई नेता सांसद के साथ मौजूद रहे |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version