जीएसटी में ऐतिहासिक सुधारों पर राजस्थान विधानसभा ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव

0
127
- Advertisement -

जीएसटी में ऐतिहासिक सुधारों पर मुख्यमंत्री ने जताया पीएम मोदी का आभार

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (GST) में किए गए ऐतिहासिक सुधारों का राजस्थान विधानसभा ने स्वागत करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 12% और 28% कर स्लैब समाप्त करना एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे जीएसटी और अधिक सरल, पारदर्शी व जनकल्याणकारी बनेगा

उन्होंने बताया कि अब जीएसटी के तहत केवल दो मुख्य स्लैब—5% और 18%—होंगे, जबकि पाप व लक्ज़री वस्तुओं पर 40% का विशेष प्रावधान लागू रहेगा। खाद्यान्न, दवाइयां, उर्वरक, शैम्पू, टूथपेस्ट आदि पर मात्र 5% कर लगेगा, जिससे महंगाई पर नियंत्रण होगा और आमजन को सीधी राहत मिलेगी। साथ ही, जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर कर समाप्त होने से करोड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुधार किसानों, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों, मध्यमवर्गीय परिवारों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त करेंगे। नए उद्योग स्थापित होंगे, निवेश बढ़ेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान विधानसभा और प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का इस ऐतिहासिक कदम के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया जाता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here