लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगधार (झालावाड़)। महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल चावड़ी बाजार और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विश्व मयूर दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती) उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के बारे में बताया गया। साथ ही राष्ट्रीय पक्षी मोर के पर्यावरणीय महत्व, पंखों के लिए की जाने वाली अवैध शिकार की हतोत्साहना और मोर संरक्षण के उपायों पर जागरूक किया गया।
विद्यार्थियों ने क्ले (मिट्टी) से मोर की आकृतियां बनाईं और संरक्षण संदेशों से युक्त पोस्टर तैयार किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लाल चंद्र सोनी, प्रधानाध्यापक कुमोद शर्मा एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
आयोजन इंडियन बायोडायवर्सिटी कंज़र्वेशन सोसायटी के तत्वावधान में पर्यावरण प्रेमी दशरथ नंदन पाण्डेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
















































