लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कठूमर, अलवर। (रिपोर्टर संजीव बंसल)
कठूमर। लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित मेन बाजार मार्ग पर अरावली चौराहे के पास सड़क किनारे लंबे समय से एक डैमेज विद्युत पोल खाली खड़ा है। व्यस्ततम चौराहे के पास खड़ा यह क्षतिग्रस्त पोल लोगों के लिए हादसे का कारण बन सकता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पोल काफी समय से क्षतिग्रस्त हालत में सड़क किनारे खड़ा है। इसके आसपास से दिनभर बड़ी संख्या में वाहन चालक और राहगीर गुजरते हैं। ऐसे में पोल के गिरने की स्थिति में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
जिम्मेदारों से पोल हटाने की मांग
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विद्युत विभाग और नगर पालिका प्रशासन से क्षतिग्रस्त पोल का जल्द से जल्द निरीक्षण करवाकर उसे हटाने या सुरक्षित तरीके से दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग होने के कारण लापरवाही किसी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।
