लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
60 बाइक पर 120 युवा होंगे शामिल, पांचौड़ी से जिले में प्रवेश के बाद पांचला सिद्धा धाम में दर्शन और रात्रि विश्राम
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा)
भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली जा रही है। वडनगर से वाराणसी तक चलने वाली यह बाइक यात्रा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। यात्रा 22 सितंबर को नागौर जिले में प्रवेश करेगी।
सेवा, समर्पण और राष्ट्रभावना के संकल्प के साथ आयोजित यात्रा में 60 बाइक पर 120 युवा शामिल होंगे। नागौर जिले में यात्रा का प्रवेश पांचौड़ी से होगा। इसके बाद यात्रा पांचला सिद्धा धाम पहुंचेगी, जहां दर्शन के बाद रात्रि विश्राम का कार्यक्रम रहेगा।
बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम
भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं और देश के विकास में किए गए कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि वडनगर से वाराणसी तक चलने वाली यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर रात्रि विश्राम एवं ठहराव के समय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाने की योजना है।
पोटलिया ने नागौर जिले की जनता से यात्रा के आयोजन को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग और सहभागिता करने की अपील की।
जनता से मिलने वाला फीडबैक भी किया जाएगा संकलित
प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी सुरेश सामरिया ने यात्रा को लेकर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्