दूरदर्शन केंद्र जयपुर के पूर्व समाचार निदेशक एम.आर. सिंघवी का निधन

0
13
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। दूरदर्शन केंद्र जयपुर के पूर्व समाचार निदेशक और पिंक सिटी प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य एम.आर. सिंघवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से जयपुर के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

सिंघवी सेवानिवृत्ति के बाद भी पत्रकारिता से लगातार जुड़े रहे। वे लंबे समय तक दैनिक जलते दीप और माणक टीवी से जुड़े रहे। अस्वस्थ होने तक उनका पिंक सिटी प्रेस क्लब आना-जाना जारी रहा। वे नियमित रूप से अपने पत्रकार साथियों से मिलते, उनके साथ संवाद करते और आपसी आत्मीयता बनाए रखते थे।

सिंघवी अपने वरिष्ठ साथियों का सम्मान करने के साथ ही युवा पत्रकारों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। उनका सहज व्यवहार, साथियों के प्रति सम्मान और नई पीढ़ी के पत्रकारों को प्रोत्साहित करने का भाव उन्हें विशिष्ट बनाता था।

उनके निधन पर पत्रकारिता जगत ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोक टुडे परिवार की ओर से  एम.आर. सिंघवी को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here