धौलपुर-करौली हाईवे पर हादसा, एक ही परिवार के दर्जन भर लोग घायल

0
94
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 आगरा के एक ही परिवार के दर्जन भर लोग गंभीर घायल

सरमथुरा (धौलपुर): धौलपुर-करौली नेशनल हाईवे एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही का गवाह बना। बरौली गांव के पास मंगलवार को केंट्रा और वैगनआर कार की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें आगरा के एक ही परिवार के करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमशाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद मचा हड़कंप, रेस्क्यू में दिखी तत्परता

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और 108 एम्बुलेंस सेवा हरकत में आ गई। नादनपुर, बाड़ी सदर और सरमथुरा से पहुँची एम्बुलेंस टीमों ने मौके पर पहुंचकर तेज़ी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को मलबे से बाहर निकालकर तुरंत सरमथुरा सीएचसी पहुँचाया गया।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

सीएचसी प्रभारी डॉ. गोरेलाल मीणा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय धौलपुर रेफर किया गया है।

घायलों में प्रमुख रूप से शामिल हैं—

मोहित (10), लकी (12) सोनू (40), इकबाल (40),अंजलि (25), देवेन्द्र (45) सहित करीब एक दर्जन अन्य लोग।

बड़ा हादसा टला, जांच में जुटी पुलिस

समय रहते राहत कार्य शुरू होने से जानमाल का बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here