- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
छात्राओं को दिलाई ईमानदारी की शपथ, साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी
डीग (भरतपुर)। राजस्थान ग्रामीण बैंक की डीग शाखा द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत लाला मनोहर लाल खंडेलवाल राजकीय सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील अग्रवाल ने छात्राओं को ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विजेता छात्राओं को बैंक की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।
मंच संचालन सार्थक जोशी ने किया, जबकि बैंक की ओर से सौरभ बंसल, गौरव शर्मा और हेमंत शर्मा उपस्थित रहे।
अंत में शाखा प्रबंधक नरेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों और छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
- Advertisement -
















































