डग में RSS का भव्य शताब्दी पथ संचलन

0
33
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  पूर्ण गणवेश में अनुशासन के साथ निकले स्वयंसेवक

विजयादशमी उत्सव पर नगर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से गुजरा संचलन, आदर्श विद्या मंदिर में हुआ समापन

डग, झालावाड़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को डग नगर में विजयादशमी उत्सव के तहत भव्य शताब्दी पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में शामिल स्वयंसेवकों ने अनुशासनबद्ध तरीके से नगर के प्रमुख मार्गों और विभिन्न मोहल्लों से गुजरकर सामाजिक एकता, संगठन और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।

पथ संचलन का शुभारंभ आदर्श विद्या मंदिर से हुआ। यहां से स्वयंसेवक गायत्री मंदिर, गंगधार दरवाजा, नीम चौक, जगदीश मंदिर, कचहरी, ब्राह्मण मंदिर, गणेश चौक, होली थड़ा बाजार, बुधवारिया दरवाजा और पुराने बस स्टैंड होते हुए आगे बढ़े।

इसके बाद संचलन पठारी मोहल्ला, पानी की टंकी, डोबड़ा रोड, हरिजन मोहल्ला, डोडी मोहल्ला और रावला क्षेत्र से गुजरा। आगे खंडार मोहल्ला, मेहदीपुरा, बुधवारिया दरवाजा, नाई मोहल्ला, लुहार दरवाजा और लुहार मोहल्ले से होते हुए स्वयंसेवक नीम चौक, मास्टर कॉलोनी और रेस्ट हाउस रोड पहुंचे। यहां से संचलन पुनः आदर्श विद्या मंदिर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।

शताब्दी वर्ष में विशेष रहा विजयादशमी उत्सव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डग नगर की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष रहा। विजयादशमी को धर्म, विजय और सामूहिक शक्ति के प्रतीक पर्व के रूप में मनाते हुए पथ संचलन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं, संगठनात्मक अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here