’युवाओं के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध’
’युवा एक कदम बढ़ाएं, राजस्थान सौ कदम चलेगा’
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से नशा छोड़ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि युवा एक कदम आगे बढ़ाएंगे, तो राजस्थान सौ कदम तेजी से चलेगा।
शर्मा रविवार सुबह अमर जवान ज्योति पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ’ नमो युवा रन-नशा मुक्त भारत के लिए’ मैराथन में एकत्रित युवा प्रतिभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।
