Home accident छात्रा ने स्कूल भवन की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

छात्रा ने स्कूल भवन की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर 
 श्रीगंगानगर में छात्रा ने  प्रैक्टिकल के दिन छत से कूद कर की आत्महत्या 
खबर श्रीगंगानगर से है यहां सुखाड़िया सर्किल के पास भाटिया पेट्रोल पंप के पीछे स्थित बालिका विद्यालय भवन की तीसरी मंजिल से एक छात्रा ने कूदकर आत्महत्या कर ली। गंभीर अवस्था में छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा पुरानी आबादी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है और छात्रा का प्रैक्टिकल परीक्षा का दिन था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से बातचीत कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद विद्यालय परिसर सहित आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

परीक्षा का दबाव या फिर और कोई कारण

छात्रा ने प्रैक्टिकल परीक्षा देने से पहले ही अच्छे-अच्छे कुद कर आत्महत्या कर ली ऐसे में माना जा रहा है कि कहीं छात्राओं पर परीक्षा देने का दबाव तो नहीं था या फिर कोई और कारण है पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है जल्दी ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version