लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर के 46 केंद्रों पर 57,136 परीक्षार्थी पंजीकृत, 4 दिनों में 7 पारियों में आयोजन
श्रीगंगानगर। (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ) राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की बहुप्रचलित अध्यापक भर्ती परीक्षा (रीट मेंस-2025) 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक 4 दिन और 7 पारियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले के 46 केंद्रों पर 57,136 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
इस परीक्षा में राज्य के 14 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। अलग-अलग विषयों के कुल 7,759 पदों के लिए लगभग 9 लाख 54 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विषयवार विवरण इस प्रकार है:
-
सामाजिक विज्ञान: 296 पद, 2,33,604 अभ्यर्थी – एक पद के लिए 789 अभ्यर्थी
-
एल-1: 5,636 पद, 2,52,199 अभ्यर्थी
-
संस्कृत: 389 पद, 28,618 अभ्यर्थी
परीक्षा व्यवस्था और सुरक्षा:
परीक्षा की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (सतर्कता) रीना छिम्पा ने बताया कि गोपनीय प्रश्न पत्र पुलिस सुरक्षा में रखवाए गए हैं और तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक और HHMD जांच शामिल है।
इस परीक्षा के लिए 7 उड़न दस्ता दल, 42 उपसमन्वयक और 91 पर्यवेक्षक के साथ 3,500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष 15 जनवरी से परीक्षा समाप्ति तक कार्य करेगा।
परीक्षार्थियों के निर्देश:
-
पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
-
परीक्षा केंद्र में समय से 1 घंटे पूर्व प्रवेश अनिवार्य है।
-
साथ लाना होगा: ई-प्रवेश पत्र, फोटो वाला मूल पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो।
-
जिस विषय का पेपर हो, उसी दिन उस विषय के अध्यापक को परीक्षा केंद्र पर नियुक्त नहीं किया जाएगा।
-
पहली पारी सुबह 10 बजे, दूसरी पारी 3 बजे से शुरू होगी।
परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पर उपस्थित होकर सभी सुरक्षा और प्रवेश प्रक्रियाओं का पालन करना आवश्यक है।
