- Advertisement -
सत्यनारायण चांदा
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर चाकसू । थाना इलाके की टटोल गांव की है जहां देर रात एक युवक जन्मदिन बनाने के बाद कुएं के पास टहलते समय, कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई ।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक गौरव पुत्र सुखदेव धानका का शव कुएं से निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक कुंए में गिरा है या किसी ने गिराया है। मृतक के घर वालों ने बताया की युवक की बर्थडे पार्टी थी उसके बाद वह टहलने निकला था। कुएं की मुंडेर नीचे होने के कारण वह कुएं में गिर गया । आवाज गिरने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे बचाने की कोशिश की लेकिन बचाया नहीं जा सका ,पुलिस मामले को संदेश मानकर जांच कर रही है।
–
- Advertisement -















































