लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह
भीलवाड़ा : राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के भीलवाड़ा आगमन पर राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली के नेतृत्व में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।
महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली ने बताया कि मंत्री के आगमन पर माली समाज के लोगों ने मोड़ का निबाहेड़ा, हरिपुरा चौराहा और भदालीखेड़ा चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। मंत्री का स्वागत माला पहनाकर और साफा बंधवाकर किया गया।
केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के शहर प्रवेश के दौरान महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी का भव्य स्वागत किया और सैकड़ों लोगों ने कई दर्जनों गाड़ियों के काफ़िले के साथ महात्मा ज्योतिबा फूले और माली समाज के जयकारे लगाए। इसके बाद मंत्री ने नेहरू रोड स्थित माली समाज के नोहरे में आयोजित मुख्य समारोह में हिस्सा लिया।
स्वागत समारोह में जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, राजू माली (सरपंच पुत्र), भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, नानूराम गोयल, शंभू बुलीवाल, कालू माली, लालाराम, बबलू गढ़वाल, पांचू माली, रोशन गढ़वाल, राजेश सहित कई सैकड़ों माली समाज के लोग उपस्थित रहे।