लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चित्तौड़गढ़ किला और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा, छात्रों ने सीखी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जानकारी
नावा शहर (मनीष पारीक): नावां शहर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 60 विद्यार्थियों और शिक्षकों के दल ने तीन दिवसीय मेवाड़ शैक्षिक भ्रमण के तहत शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ किले और आसपास के प्रमुख स्थलों का दौरा किया।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने कुंभ श्याम मंदिर, जैन मंदिर, संग्रहालय, विजय स्तंभ, कीर्ति स्तंभ और पद्मिनी महल सहित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
बालिका दल प्रभारी अनूप कुमारी ने बताया कि गुरुवार को भ्रमण दल को एसडीएमसी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि श्री राम तंवर, अल्पना अग्रवाल, कौशल्या छिपा और अभिभावकों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
भ्रमण में शामिल छात्राओं आलिया खान, समिष्ठा शर्मा सहित अन्य विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का विद्यार्थी होने पर गर्व है, जहां शिक्षा के साथ-साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।
भ्रमण के सूत्रधार एवं व्याख्याता मनोज मिश्रा ने बताया कि छात्रों को मार्गदर्शन रामकिशोर बासिता, गोपाल राम डोडवाडिया, रामनिवास जाखड़ और प्रधानाचार्य दीपक कुमार गॉड द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समझ को और अधिक सुदृढ़ करना है।
