लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
भारत विकास परिषद्, वीर शिवाजी शाखा ने माहेश्वरी भवन, आज़ाद नगर में ढोल-नगाड़ों और सम्मान समारोह के साथ दीपावली स्नेह मिलन मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् गायन से हुई। इसमें भजन, लोकगीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों के साथ दीपोत्सव का उल्लास देखने को मिला।
कार्यक्रम में शाखा के वार्षिक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाएं — रक्तदान शिविर, वाद-विवाद प्रतियोगिता और क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन — की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और नए सदस्यों को शपथ दिलाई।
“भारत को जानो” प्रतियोगिता में शाखा की टीम ने कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
लगभग 200 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम में संगीत, सम्मान और स्नेह का सुंदर संगम देखने को मिला।
















































