लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा द्वारा देव उठनी ग्यारहस के अवसर पर तुलसी गमला वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के सूचना केंद्र चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तुलसी के पौधों का वितरण किया गया।
शाखा सचिव कमलेश बोड़ाना ने बताया कि यह आयोजन परिषद के संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत किया गया, जिसमें लगभग डेढ़ सौ तुलसी गमलों का निःशुल्क वितरण किया गया। प्रत्येक गमले के साथ तुलसी के औषधीय गुणों से संबंधित पत्रक भी प्रदान किए गए, ताकि लोग इसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक हो सकें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कुसुमलता राठी, सरिता जैन, शशि बोड़ाना, ऋतु शर्मा, वर्षा मित्तल, रेणु तोषनीवाल, वीणा अग्रवाल, हुकुम सिंह पथरिया, उमेश शर्मा, अनुराग वोहरा, नवीन अग्रवाल, हितेश तोषनीवाल, हरीश अग्रवाल, अशोक राठी, दीपक चोरड़िया, बद्री विशाल नंदवाना, प्रकाश सोमानी, पुष्पेंद्र बंसल, धर्मेंद्र देवनानी, सुभाष मोटवानी और अमित पटवारी का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, शहर समन्वयक श्याम कुमावत, परीक्षित नामधार और सुमित जागेटिया ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
