लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा, भीलवाड़ा ने एमजी हॉस्पिटल में एक मानवीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। परिषद के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मासूम बच्चों को बिस्किट और प्रसूता माताओं को पोषण हेतु नारंगी बाटी वितरित की।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और माताओं को मानसिक संबल देना और उनके स्वास्थ्य में सहयोग करना था। कार्यक्रम प्रभारी अंकिता तुर्किया और सह-प्रभारी रुचि सेठ ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया। महिला सदस्यों शारदा चेचानी, रंजना मंडोवरा, सरोज जगेटिया, नीतू भंसाली, अनिता चेचानी, पूनम डाड, शिल्पा मूछाल और रश्मि काबरा ने सक्रिय भागीदारी की। पुरुष सदस्यों दीपेश खंडेलवाल, प्रकाश जगेटिया, नरेंद्र डाड और कमलेश लाठी ने भी सहयोग दिया।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा पहुँचाना है। अस्पताल प्रशासन ने परिषद के इस प्रयास की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।
