लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भाजपा की एसआईआर कार्यशाला में ओपी धनखड़, मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति
जयपुर(रूपनारायण सांवरिया): भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में 17 दिसंबर बुधवार को दोपहर 3 बजे एसआईआर (SIR) को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने बताया कि इस कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। उनके मार्गदर्शन में एसआईआर अभियान को अधिक सशक्त, संगठित और जनसरोकारों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
सैनी ने बताया कि यह कार्यशाला संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें एसआईआर अभियान की आगामी रूपरेखा और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, अभियान के प्रभारी, सह-प्रभारी और संबंधित पदाधिकारी इसमें उपस्थित रहेंगे।
कार्यशाला का उद्देश्य संगठन के विभिन्न स्तरों पर एसआईआर अभियान की भूमिका को स्पष्ट करना, नीति निर्धारण करना और आगामी गतिविधियों के लिए दिशा-निर्देश प्रदान करना है।
