बच्चे को किया पिता को सुपुर्द

0
114
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर । सौर चेतना एवं ऊर्जा विज्ञान शोध संस्थान द्वारा संचालित सेवा आश्रम-2 विमंदित पुनर्वास गृह में निवासित विशाल को मंगलवार को पिता रघुवीर सिंह के सुपुर्द किया गया। बालक विशाल को 6 मार्च 2025 को बाल कल्याण कल्याण समिति अध्यक्ष एवं सदस्य के आदेशानुसार सेवा आश्रम में प्रवेश दिया गया था। उसे मंगलवार को पिता रघुवीर सिंह निवासी दिल्ली को सुपुर्द किया गया। संस्था के अथक प्रयासों से अभी तक 60 बालक व महिला का घर मे पुनर्वास किया जा चुका है। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष एड.जुगल किशोर व्यास, सदस्य जन्मेजय व्यास, सुनीता चौधरी, हाजरा बानो, सुपरवाइजर जाकिर हुसैन, विशेष शिक्षक मनोज कुमावत, सुंदरलाल, फारिश खान आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here