लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के बावड़ी के चौक मे स्थित प्याल के बालाजी मंदिर मे फागोत्सव का आयोजन किया गया। बालाजी मंदिर के स्थान पर महिला मंडल द्वारा फागोत्सव मे भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। फागोत्सव की शुरुआत अनीता सोनी ने गणेश वंदना से की, फिर अन्य महिला कलाकारों ने होलिया में उड़े रे गुलाल, रंग मत डाले रे, कानूडो रंग डाल गयो मे क्या करूं, मेरा भोला है भंडारी आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। फागोत्सव में महिला मंडल की सदस्यों ने जमकर गुलाल व फूलों से होली खेली। महिला भक्तों ने विभिन्न भजनों पर भावपूर्ण नृत्यो की प्रस्तुति दी। फागोत्सव में महिला मंडल के सदस्यों द्वारा अबीर व फूलों से होली खेली गई। महिलाओ ने एक दुसरे को गुलाल लगाई।इस अवसर पर बालाजी की मनोरम झांकी सजाई गई, भगवान को भोग लगाकर प्रसादी वितरण की गई। राम भागवत उत्सव का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से सायंकाल तक चलता रहा। इस अवसर पर अनीता बढ़ाया,सन्तोष जांगिड, ममता साहू, अनीता सोनी, रेखा बढ़ाया, माया आकड़, मंजू खत्री,शान्ति देवी, कौशल्या देवी,गुड्डी साहू,सुमित्रा जांगिड,गायत्री,मोनिका,सुनीता,सुमन, सहित अनेक महिला मंडल की सदस्य उपस्थित थी।