Home crime अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की पीट-पीट कर की...

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की पीट-पीट कर की हत्या

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
शक के चलते तीन दिन तक पीटा   
दूसरे  युवकों को फंसाने के लिए रचा जाल 
धौलपुरपत्नी के चरित्र पर शक के चलते गंगा सिंह ने अपनी पत्नी के साथ लगातार तीन दिनों तक मारपीट की और उसे इस दौरान आई गंभीर चोटों के चलते मौत हो गई।  मामला निहालगंज थाना इलाके का है जहां गंगा सिंह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दो युवकों पर हत्या का झूठा आरोप लगा दिया। पुलिस ने बताया कि 6 जनवरी को बहादुर सिंह ने अपने दामाद गंगा सिंह के साथ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाए की एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।  पुलिस ने शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा( 103 )1,3(5 )के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर हत्या के मामले में गठित टीम ने जब  जांच की तो मामला संदेश पाया गया। फिर जब आरोपी  की मोबाइल लोकेशन जांच करने पर वह घटना के समय मौके पर नहीं पाया गया और युवक ने बताया कि उसका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है।
हत्या का कारण-
पुलिस ने जब मृतका  के पति गंगा सिंह से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर  शक  था इसलिए वह लगातार मारपीट कर रहा था।  शक के चलते गंगा सिंह ने अपनी पत्नी के साथ पिछले तीन दिनों से मारपीट की, जिससे उसके कोई गंभीर चोट लग गई और उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस को गुमराह करने की साजिश
आरोपी गंगा सिंह ने पुलिस और अपने ससुराल वालों को गुमराह करने के लिए ससुर के साथ मिलकर अन्य  युवकों के खिलाफ पत्नी के साथ मारपीट करने का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। जिसका खुलासा पुलिस जांच में हो गया। आरोपी युवक गंगा सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र तोताराम निवासी बरेहमोरी हाल निवासी चरण कॉलोनी निहालगंज को गिरफ्तार कर लिया है
हत्या के खुलासे में इस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी अमित कुमार शर्मा उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह सहायक उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल भीमसेन का सहयोग सराहनीय रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version