लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
-विधायक कार्यालय पर स्वास्थ्य सेमिनार की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
भीलवाड़ा (विनोद सेन)। शहर विधायक अशोक कोठारी के निर्देशानुसार आगामी स्वास्थ्य शिविर, विकास कार्यों तथा प्रदेश व केंद्र की जनकल्याण कारी योजनाओं की सूचनाओं के संदर्भ में विधायक कार्यालय पर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, विश्व प्रसिद्ध स्वास्थ्य वैज्ञानिक उत्तम माहेश्वरी ने संबोधित करते हुए कहा कि, आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रखनी चाहिए, संतुलित भोजन करने से ही शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते है।

पारंपरिक घरेलू विज्ञान से सामान्य व दुर्लभ बीमारियों का उपचार भी आसानी पूर्वक कर स्वस्थ रह सकते है तथा आपने मानव के जीवन मे स्वास्थ्य का महत्व, स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी प्रदान की व मानव को स्वास्थ्य के प्रति कैसे जागरूक करने की सलाह देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित भी किया। सरोज देवी फाउंडेशन के सरंक्षक तिलोकचंद छाबड़ा, अध्यक्ष सौरभ छाबड़ा व प्राणिन फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा बहन पटेल द्वारा दिनांक 8 व 9 मार्च 2025 को तीन सत्र में सेमिनार आयोजित होगा, जिसमें पहला सत्र 8 मार्च शनिवार को शाम 5 बजे, दूसरा सत्र 9 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे तथा तीसरा सत्र रविवार दोपहर 3:30 बजे आरसी व्यास स्थित मोदी ग्राउंड में आयोजित होगा।