लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमंद (गौतमशर्मा) । कुंवारिया तहसील के कुरज इलाके के भेरूखेड़ा गांव में आधी रात को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के बीच सड़क किनारे एक विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया।
राहगीरों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। देखते ही देखते पूरे गांव में खबर फैल गई और आधी रात को ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
भेरूखेड़ा गांव के पास बनास नदी का तट होने से यह आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ नदी से होते हुए सड़क किनारे पहुंचा।
घटना के बाद भेरूखेड़ा समेत आसपास के तीन गांवों में दहशत का माहौल है।
