लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
शिक्षक दिवस पर विश्वविद्यालय की अनूठी पहल,
जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय में मात्र 5 घंटे में लगाए 9476 पौधे,
खेजड़ी-रोहिड़ा संरक्षण पर विशेष जोर, कुलगुरु डॉ. बलराज सिंह के नेतृत्व में हरियाली राजस्थान अभियान के तहत ऐतिहासिक पौधारोपण, राज्यवृक्ष खेजड़ी और राज्यपुष्प रोहिड़ा सहित अर्जुन, आलडू व गोल्डन डुरांटा के पौधे रोपे गए, 306 छात्र-छात्राओं व 11 फैकल्टी सदस्यों ने मिलकर रिकॉर्ड समय में किया पौधारोपण
कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर ने शिक्षक दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक अनूठी पहल की। कुलगुरु डॉ. बलराज सिंह के नेतृत्व में आयोजित हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मात्र 5 घंटे में 9476 पौधे लगाए गए।
विशेष रूप से राज्यवृक्ष खेजड़ी और राज्यपुष्प रोहिड़ा की 1000 पौधों सहित अर्जुन, आलडू और गोल्डन डुरांटा जैसी प्रजातियाँ भी रोपी गईं। कुलपति ने छात्रों से पौधों की देखभाल कर उन्हें भविष्य की धरोहर बनाने का आह्वान किया। व कुलपति डॉ बलराजसिंह ने कहा की “पेड़ केवल ऑक्सीजन नहीं, हमारी सांस्कृतिक और आर्थिक धरोहर भी हैं।
इस अभियान में विश्वविद्यालय के 306 छात्र-छात्राओं और 11 फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। खेजड़ी और रोहिड़ा के संरक्षण को मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र, ग्रामीण आजीविका और मृदा संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।














































