69वीं जिला स्तरीय कराटे/ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज़

0
61
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

थांवला की भार्गवी सिंह चौधरी ने जीता गोल्ड

रियांबड़ी, नागौर (रिपोर्टर: राकेश शर्मा)।
69वीं नागौर जिला स्तरीय कराटे/ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आगाज़ आज रियांबड़ी में हुआ। पहले ही दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।

किड्स कॉर्नर चिल्ड्रन एकेडमी सेकेंडरी स्कूल, थांवला की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भार्गवी सिंह चौधरी ने ताइक्वांडो के 17 वर्षीय आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

कराटे खेल में नियति कुमावत और अक्षरा कुमावत ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि प्रेरणा कुमावत ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में आयुष चौधरी ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में जिलेभर के युवा खिलाड़ियों ने ज़बरदस्त प्रतिस्पर्धा दिखाई और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन समारोह 17 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने आयोजन की सफलता के लिए आयोजक समिति की सराहना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here