20 वर्षों से बंद 3 किलोमीटर रास्ता खुला, किसानों को राहत

0
33
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर:  (रिपोर्ट: प्रदीप कुमार डागा) सांजू तहसील क्षेत्र में जिला प्रशासन के “रास्ता खोलो अभियान” के तहत वर्षों से बंद पड़ा मार्ग बुधवार को खुलवाया गया, जिससे सैकड़ों किसानों को बड़ी राहत मिली है।

रास्ता खोलो अभियान के अंतर्गत राजस्व ग्राम सूर्यनगर और विष्णुनगर में करीब 20 वर्षों से बंद पड़े लगभग 3 किलोमीटर लंबे रास्ते को आपसी समझाइश के बाद अतिक्रमण हटाकर सुचारु किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान सूर्यनगर के खसरा नम्बर 270/2 तथा विष्णुनगर के खसरा नम्बर 241/1, 247/3, 246/2 और 255/1 (गैर-मुमकिन रास्ता) से अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद मार्ग को आवागमन के लिए पुनः खोला गया।

रास्ता खुलने से आसपास के तीन गांवों के किसानों को खेतों तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। पहले जहां किसानों को लंबा और कठिन रास्ता तय करना पड़ता था, अब समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की और इसे लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान बताया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here