14 मई को पहला समाधान शिविर लगेगा कठूमर में

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जिला प्रशासन का नवाचार
 केंद्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के शत-प्रतिशत सैचुरेशन हेतु प्रत्येक ब्लॉक में लगेंगे ’समाधान शिविर’
प्रत्येक समाधान शिविर से 10 दिवस पूर्व से ही शुरू होंगी शिविर पूर्व गतिविधियां 
योजनाओं के पात्र व्यक्तियों के ब्लॉक स्तर पर कराए जाएंगे आवेदन एवं परिवेदनाएं भी ऑनलाइन शिविर से पूर्व होगी दर्ज
रिपोर्टर संजीव बंसल 
कठूमर अलवर।  जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला  जिला प्रशासन के नवाचार ‘समाधान शिविर‘ जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के सभी पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराने के संबंध में प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर समाधान शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। इन शिविरों से 10 दिन पूर्व से ही शिविर की गतिविधियां प्रारम्भ कर जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ प्रत्येक कार्मिक को सभी पात्र लाभार्थियों को चिन्हित करने के साथ उनके गूगल फार्म से ऑनलाइन आवेदन कराने तथा फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित परिवेदनाओं को भी ऑनलाइन कराकर शिविर में उनका निस्तारण किया जाएगा।
यहां लगेंगे शिविर
उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों का शुभारम्भ14 मई को कठूमर में पहला शिविर लगने के साथ होगा।ये शिविर प्रातः 10 बजे से आयोजित होंगे।
अभियान का मुख्य उद्देश्य
केंद्र सरकार की 11 जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य सरकार की मुख्यमंत्री फ्लैगशिप योजनाओं का शत-प्रतिशत इन शिविरों में सैचुरेशन किया जाना, ई-गर्वनेंस के अंतर्गत संचालित समस्त पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत निस्तारण करना प्रमुख कार्य है। साथ ही इन शिविरों के लिए उपखण्ड स्तरीय परिवाद संकलन हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर शिकायत संग्रहण एवं आमजन की सुविधा हेतु गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन संबंधित उपखण्ड के नागरिकों से परिवेदना, शिकायत व समस्याओं को प्राप्त कर उनका शिविर से पूर्व ही निस्तारण किया जावेगा।
उक्त संबंध में आज दिनांक 04.05.26 को सायं 04:00 बजे समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण के साथ उपखण्ड अधिकारी कठूमर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे संबंधित विभाग को उनकी विभागीय योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुचाये जाने एवं प्राप्त शिकायत का समयबद्ध निस्तारण करने एवं पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को लंबित नहीं रखने बाबत निर्देशित किया गया  उक्त बैठक में उपखण्ड अधिकारी सहित तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, विकास अधिकारी शिवराम मीणा, ईओ कठूमर खेरली सहित अन्य समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे|
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here