पादूकलां।(नागौर) राकेश शर्मा संवाददाता निकटवर्ती ग्राम कंवरियाट के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे सत्र 2023-24 मे अध्यनरत कक्षा 9 की बालिकाओं को राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया।साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे।छात्राओं के चेहरे पर साइकिल मिलने की खुशी साफ झलक रही है।छात्राओं का कहना है कि निशुल्क साईकिल मिलने से उन्हें काफी खुशी है और अब उन्हें अपनी स्कूल तक आने-जाने में कोई समस्या नहीं होगी। वे जल्दी स्कूल पहुंच सकेंगी, जिससे उनके समय की बचत होगी, साथ ही शिक्षा पर उनका फोकस और मजबूत होगा।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेन्द्र कुमार ने कहा कि राजस्थान सरकार पिछले कई सालों से सरकारी स्कूलों में निःशुल्क साइकिल वितरण योजना चला रही है। इस योजना ने सरकारी स्कूलों से दूर होती जा रही बालिकाओं को न केवल दोबारा सरकारी स्कूलों से जोड़ा, बल्कि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दिया।मुफ्त साईकिल मिलने से जहां छात्राओ के चेहरे पर मुस्कान आने लगी है, तो वहीं शिक्षा के प्रति उनका लगाव भी बढ़ने लगा है. इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 9 की छात्राओं को निशुल्क साईकिल प्रदान की जा रही है, ताकि संसाधनों के अभाव में और दूरी के कारण छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ना छोड़े।
इस दौरान पूरा राम बागडा,गजेंद्र शर्मा,दीपा राम प्रजापत,जितेन्द्र जांगिड़, प्रकाश रोलण,सुमन,संतोष बांता,सुनिता लटीयाल,चिमना राम मेघवाल,बलदेव राम आदि मौजूद रहे।
