Home rajasthan पंचायत की अनदेखी के चलते गंदगी से गुजरने को मजबूर लोग

पंचायत की अनदेखी के चलते गंदगी से गुजरने को मजबूर लोग

0

वार्ड न 3 में रास्ते में फैला कीचड

लोगो को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

श्रीमाधोपुर। रवि अग्रवाल वरिष्ठ संवाददाता ग्राम पंचायत जाजोद के वार्ड नंबर 3 के निवासी रोड पर फैले हुए गंदे पानी और कीचड़ से निकलने को मजबूर है।
वार्ड नंबर 3 के मोहल्लेवासी ग्राम पंचायत प्रशासन की उदासीनता ओर अनदेखी का शिकार हो रहे हैं ।जिसके कारण वार्ड वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने के बाद इस मुख्य रोड पर काफी पानी जमा हो जाता है ,जहां पर पानी का निकास नहीं होने से यह समस्या बनी हुई है।

मौसमी बीमारियां फैलने का डर

पानी के निकासी की समस्या काफी समय से मौजूद है जिस पर ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते रोड पर काफी कीचड़ फैला हुआ है । अभी तक तो रोड पर काफी दूर तक पानी पसरा हुआ है। मोहल्लेवासी स्कूल के बच्चे या और कोई व्यक्ति इस रास्ते से कीचड़ और गंदगी भरे रास्ते से आवागमन करने को मजबूर है।

ग्राम पंचायत की अनदेखी
ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते वार्ड वासियों में काफी रोज व्याप्त है एक वार्ड वासी ने बताया कि यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है और सरपंच को कई बार अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ पानी का निकास नहीं होने से गंदगी फैल रही है और गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। जिसके कारण डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वहीं गंदे पानी के रास्ते से लोगों का पैदल चलना भी दुभर हो रहा है।
ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से पानी निकासी के लिए कोई समाधान ना तो किया गया है ना ही समाधान करने के लिए कोई सुनवाई की जा रही है ।कल को फैल रही गंदगी के कारण बीमारियां पनपेगी जिसकी जिम्मेदारी भी ग्राम पंचायत प्रशासन की होगी। वार्ड वासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से अगर समाधान नहीं होता है तो आंदोलन का कदम उठाया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version