मांडलगढ़। केसरीमल मेवाड़ा वरिष्ठ संवाददाता नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज गुरुवार को स्वस्थ विद्यालय योजनार्थ ब्लॉक स्तर के सभी राजकीय विद्यालयों के पात्र छात्र-छात्राओं का नेत्र ज्योति स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेत्र ज्योति स्क्रीनिंग में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार पुरोहित ,ब्लॉक आरपी सत्य प्रकाश खटीक, देशराज इनानिया एवं लॉयस क्लब वेलफेयर ट्रस्ट भीलवाड़ा के सहयोग से संपन्न हुआ। ब्लॉक प्रभारी सत्य प्रकाश खटीक ने बताया कि ब्लॉक में 398 बच्चों की नेत्र ज्योति स्क्रीनिंग की गई। पात्र छात्र-छात्राओं के चश्मे भीलवाड़ा से प्राप्त होने के बाद वितरित किए जाएंगे।उधर अस्पताल परिसर में नेत्र परीक्षण के लिए छात्रों की लंबी कतारें देखी गई वही निशुल्क नेत्र परीक्षण होने से छात्र प्रसन्न नजर आए।
