Home latest सांगानेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प

सांगानेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प

0

जयपुर । सांगानेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांगानेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में मंथन कर आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया। मंथन शिविर में सांगानेर इलाके के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ प्रभारी , से जुड़े हुए कार्यकर्ता शामिल हुए और सब ने एक स्वर में कहा कि जिस तरह से पुष्पेंद्र भारद्वाज चुनाव हारने के बावजूद पहले दिन से लेकर आज तक जनता के बीच संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का सर्जन हुआ है और यह उत्साह चुनाव तक बना रहेगा। कार्यक्रम के संयोजक और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश व्यास ने कहा कि सांगानेर में पहले भी कांग्रेस ने चुनाव जीते भी हैं। लेकिन पिछले लंबे समय से जो भी यहां चुनाव लड़ने आया, चुनाव लड़ा और चला गया । किसी ने पलट कर देखने का काम नहीं किया।

चुनाव हारने के दिन से कर रहे हैं भारद्वाज संघर्ष

पहली बार है जब पुष्पेंद्र भारद्वाज हर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ खड़े नजर आते हैं ।वह चुनाव हारने के बावजूद भी लगभग सभी कार्यक्रमों में जाते हैं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ रहे हैं और पूरे सांगानेर इलाके में लगातार विकास के कार्य करवा रहे हैं । आज लोगों को लगने लगा है कि पुष्पेंद्र भारद्वाज हारने के बावजूद भी उनके साथ खड़ा है। ऐसे में हमें आने वाले चुनाव में पुष्पेंद्र भारद्वाज के साथ खड़ा होना होगा। वह इस मौके पर पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि मेरी कोशिश है कि मैं सभी कार्यकर्ताओं के काम आ सके । इलाके में पहले दिन से ही विकास कार्य करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब भी किसी कार्यकर्ता पर मुसीबत आती है, उसके साथ खड़ा रहता हूं और रहूंगा ।उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि राजस्थान सरकार ने भी सांगानेर में जितने विकास कार्य करवाए हैं,वे सभी उल्लेखनीय है । जब जब भी हमने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जो भी मांगा, उन्होंने दिया है ।पृथ्वीराज नगर में नियमन का मामला भी लगातार चल रहा है और प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टे भी दिलाया जा रहे हैं। पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा की सांगनेर के लोगों के लिए तन ,मन, धन से संघर्ष करेंगे। सबका आशीर्वाद और सहयोग मिलता रहे। उन्होंने कहा कि आज तक किसी का बुरा नहीं होने दिया, ना बुरा किया ,ना किसी को परेशान किया । लोगों के काम करने की कोशिश करता हूं और करता रहूंगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version