Home latest खाटू श्याम मंदिर हादसे में 3 महिला श्रदालुओं की मौत

खाटू श्याम मंदिर हादसे में 3 महिला श्रदालुओं की मौत

0

पीएम मोदी और सीएम गहलोत ने जताया शोक

मुख्यमंत्री सहायता कोष से परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 20-20 कार कीमत हजार की मदद

थानाधिकारी रिया चौधरी सस्पेंड

मंदिर कमेटी की लापरवाही ने ली श्रद्दालुओं की जान

पुलिस के हाथ में नाममात्र की सुरक्षा, सारा जिम्मा मंदिर कमेटी का

सीकर। विश्व प्रसिद्द खाटूश्याम मंदिर में भी सवेर दर्शनों के दौरान श्रद्दालुओं में मची भगदड़ ने तीन महिलाओं की जान ले ली। हादसे की जांच करते हुए प्रथमदृष्टया पुलिस की लापरवाही मानते हुए थानाधिकारी रिया चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है। लेकिन श्रद्दालुओं का कहना है कि ये हादसा मंदिर कमेटी की गलती के कारण हुआ है।

मंदिर हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रसिद्द मंदिर में हादसा दुखद है। हादसे में मृत श्रद्दालुओं के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। साथ ही मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 20 -20 हजार रुपये की आर्थिक मदद का किया ऐलान। इसके साथ ही हादसे की जांच के भी दिए निर्देश।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version