जयपुर। अखिल राजस्थान एससी, एसटी, ओबीसी ,अधिकारी ,कर्मचारी महासंघ की बैठक आज स्वास्थ्य भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा ने की। इस दौरान कर्मचारी वर्ग की विभिन्न मांगों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने निर्णय किया कि भारत संघ की बैठक ली बैठक 21 अगस्त को सवाई मानसिंह अस्पताल के सभागार में होगी।
बैठक में प्रदेश कार्य अध्यक्ष मनोहरलाल मीणा, महासचिव मोहनलाल आर्य,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्याण सहाय मीणा, कोषाध्यक्ष रतनलाल शास्त्री, संयुक्त सचिव मालूराम मीणा/शिवशंकर छत्रपति,संगठन सचिव सुरज करण बड़गोत्या , शिक्षा विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र मीणा, चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष हेमन्त मीणा, पी डब्लू डी के अध्यक्ष मोहनलाल मीणा, शिक्षक संघ अम्बेडकर के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ माहौर एवं महासचिव गोकुल चन्द मीणा सहित कई जिलाध्यक्ष, महासंघ के सीकर जिलाध्यक्ष बाबूलाल मीणा, पाली जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा,जयपुर जिलाध्यक्ष रामलाल मीणा, एल आई सी के पदाधिकारी कमल मीणा एवं बूंदी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गुर्जर सहित सैंकड़ों पदाधिकारियों ने भाग लिया।
