Home rajasthan सवाई माधोपुर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे 6 लोगों की मौत का सीसीटीवी फुटेज...

सवाई माधोपुर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे 6 लोगों की मौत का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

0
एक्सप्रेस वे पर आर्डर लगा हुआ ट्रक और ट्रक के पीछे जा रही कर

कार के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ट्रक को यू टर्न घुमाया

एक्सप्रेस हाईवे पर पहले से एक ट्रक में लोडर से बाजरी भरी आ रही थी
सवाई माधोपुर ।सवाई माधोपुर. जिले के बोंली थाना क्षेत्र से गुजर रहे एक्सप्रेस वे पर 5 मई 2024 को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

अचानक आगे चलते हुए ट्रक का घूमने और कर्कश से टकराना


इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से 6 लोगों की जान चली गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर चल रहे ट्रक ने अचानक यू टर्न लिया, जिससे पीछे से आ रही इको कार ट्रक से टकरा गई। हादसा देखकर सड़क के किनारे ट्रक के पास खड़े कुछ लोग रेलिंग फांदकर वहां से भाग निकले। वहीं, घटना के बाद मौका पाकर ट्रक ड्राइवर भी वहां से फरार हो जाता है। हालांकि, बोली थाना पुलिस ने हादसे के बाद सूचना के आधार पर ट्रक को कुछ ही घंटे में जब्त कर लिया था।पुलिस की टीम ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।

. सवाईमाधोपुर में एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

सड़क पर खड़ा ट्रक आगे चल रहे ट्रक का मुड़ना कर का टकराना और दूसरे ट्रक का साइड से निकल जाना

ये थी घटना 5 मई 2024 की है. मुकुंदगढ़ निवासी सीकर से चलकर रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन के लिए सवाई माधोपुर आ रहे थे। जिले के बोली थाना क्षेत्र में बनास पुलिया के पास अचानक एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में सीकर निवासी मनीष शर्मा, उनकी पत्नी अनीता शर्मा, सतीश शर्मा, पूनम, संतोष और कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, हादसे में दो बच्चे मनन और दीपाली घायल हुए थे। घटना के बाद पहुंची बोली थाना पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया था।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/05/VIDEO_9b794460-b118-4848-b587-6a936705dd66.mp4

हादसे का मूल कारण सीसीटीवी फुटेज में आया सामने

आप इस सीसीटीवी फुटेज को जरा ध्यान से देखिए एक्सप्रेस हाईवे के बीच में एक ट्रक आड़ा लगा हुआ है और इस ट्रक में बाजरी भरी जा रही है। दूसरी तरफ से एक ट्रक और आ रहा है और उस ट्रक के पीछे-पीछे एक कर आ रही है । ट्रक पहले सीधा जा रहा होता है और फिर सीधे चलते-चलते अचानक ट्रक वह अचानक ड्राइवर आधे लगे हुए ट्रक की तरफ घुमा देता है । जैसे ही ट्रक अपनी साइड छोड़कर आड़े खड़े हुए ट्रक की तरफ घूमता है पीछे से आ रही कार जिसमें 8 लोग सवार थे उनकी कार सीधे उनके आगे चल रहे ट्रक में घुस जाती है ,जिसके चलते 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो जाती है, दो बच्चे के साथ में गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। यह एक तरह से बजरी माफिया और उस ट्रक चालक की गलती है जिसने अचानक ट्रक को घुमाया। दूसरे उस ट्रक चालक की जो सड़क पर ट्रक को आड़ा लगाकर उसमें बजरी भरा रहा था। इसकी सीधी सी गलती है। पुलिस ने आज तक सिर्फ तीन लोगों गिरफ्तार किया है । यह लोग कौन थे, सड़क पर बजरी कैसे भरा रहे थे ,आखिरकार एक्सप्रेस वे पर ट्रक को ऑर्डर लगाकर क्या कर रहे थे अवैध खनन करके भी बजने जा रहे थे तो क्या उन्हें एक्सप्रेस वे पर बजरी ट्रक को ऑर्डर लगाकर भरने का अधिकार किसने दिया इन तमाम पहलुओं की जांच होनी चाहिए जो वाकई में इन 6 लोगों की मौत की जिम्मेदार है वह जेल जाना चाहिए ।जाहिर सी बात है कि जो बजरी माफिया है उसका खौफ बहुत ज्यादा है और उसके चलते ही जो छह लोगों की मौत की जिम्मेदार है ,वह सलाखों से बहुत दूर है। तीन लोगों को ही गिरफ्तार किया गया है। जबकि इसकी तह तक जाकर इस मामले में जो भी दोषी है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए । भविष्य में इस तरह का हादसा नहीं हो इसके लिए प्रयास करना चाहिए । लेकिन यह मामला पूरी तरह से दबा दिया गया है ।आखिरकार उन छह लोगों का क्या कसूर था जो त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शनों के लिए जा रहे थे ।अपने रास्ते में जा रहे थे। अपनी स्पीड से जा रहे थे। लेकिन कहीं ना कहीं यह बजरी माफिया की तानाशाही और गुंडागर्दी का नतीजा है जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने इस मामले में सिर्फ लीपापोती की। खास इस वीडियो को और इस पूरे मामले को सरकार के आला अधिकारियों और मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाना चाहिए। जिससे कि भविष्य में इस तरह की हादसे नहीं हो । बेगुनाह लोगों की मौत के इस वीडियो को देखने के बाद मुख्यमंत्री और राजस्थान पुलिस के मुखिया कोई एक्शन लेंगे जो सीसीटीवी फुटेज में इस एक्सीडेंट के दोषी है वह सलाखों के पीछे जाएंगे?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version