Home rajasthan शोरूम के बाहर फायरिंग करने वाला 5000 का इनामी बदमाश संदीप जाट...

शोरूम के बाहर फायरिंग करने वाला 5000 का इनामी बदमाश संदीप जाट गिरफ्तार

0

सीकर । (योगेश ऋषिका सीनियर रिपोर्टर )उद्योग नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते दिनों पिपराली चौराहे के नजदीक टाइल्स शोरूम पर फायरिंग करने के मामले में 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा। हालांकि अभी घटना का मास्टरमाइंड राकेश अभी फरार है।

संदीप जाट ने की थी फायरिंग

दरअसल 19 जून 2024 को रोहित सिंह ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि वह आरके टाइल्स शोरूम का मैनेजर है। 19 जून की दोपहर वह शोरूम पर अकेला था। दोपहर करीब 3:25 बजे वह शोरूम पर था। इसी दौरान एक तेज आवाज सुनाई दी। जब उसने बाहर लगे कांच की तरफ देखा तो एक बदमाश उस पर फायरिंग कर रहा था। जबकि दूसरा बदमाश बाइक पर बैठा था। डर के मारे रोहित नीचे छुप गया और शोरूम मालिक को इसकी सूचना दी।

सो सीसीटीवी खंगालने के बाद लगा सुराग
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपियों को आइडेंटिफाई किया। जिनके ठिकानों पर पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन बदमाशों का कुछ भी पता नहीं चल पाया। पुलिस को 1 जुलाई को सूचना मिली कि घटना में शामिल एक आरोपी संदीप जाट (23) निवासी घोडीवारा खुर्द, मुकुंदगढ़ अपने घर आया है। ऐसे में पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा और फिर गिरफ्तार किया। रेप मारपीट और लूप पार्ट सहित कई मामलों में आरोपी है संदीप

आरोपी पर पूर्व में रेप और आबकारी एक्ट के मामले दर्ज हैं। आरोपी की वारदात के मास्टरमाइंड राकेश मीणा से पहचान जेल में रहने के दौरान हुई। पिछले करीब 6 महीने से संदीप मास्टरमाइंड राकेश के संपर्क में था। उसके कहने पर ही संदीप ने फायरिंग की।

मास्टरमाइंड राकेश मीणा फरार

पूछताछ में सामने आया कि मास्टरमाइंड राकेश के परिचित ने शोरूम मालिक से उधार पैसे लिए थे। जिसके बदले शोरूम मालिक ने राकेश के परिचित की जमीन भी अपने नाम करवा ली थी। फिलहाल मास्टरमाइंड राकेश के गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। आरोपी की गिरफ्तारी में सीआई सुरेंद्र देगड़ा, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश और संतकुमार, कांस्टेबल मामराज, देवीलाल, मनोज, विकास, अशोक और डीएसटी टीम के कांस्टेबल हरीश अशोक रमेश और सुरेंद्र की अहम भूमिका रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version