Home latest शिक्षिका ऋतु चतुर्वेदी की पुस्तक मानस गीतामिय का विमोचन

शिक्षिका ऋतु चतुर्वेदी की पुस्तक मानस गीतामिय का विमोचन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) मानस अनुरागियों के समूह मानस परिकर के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल कोदिया (कोटड़ी) में कार्यरत नवोदित लेखिका ऋतु चतुर्वेदी की दूसरी पुस्तक मानस गीतामिय का विमोचन पंचमुखी दरबार के संत परमेश्वर दास, संकट मोचन हनुमत धाम ट्रांसपोर्ट नगर के संत रामदास रामायणी के सान्निध्य तथा पं महावीर भट्ट के आतिथ्य में संपन्न हुआ। मानस परिकर के पं दीनदयाल जोशी मानस ने बताया कि पुस्तक में श्री रामचरितमानस में समाहित श्रीराम गीता एवं श्रीलक्ष्मण गीता का हिंदी भाषा व चौपाई छंद में भवानुवाद प्रभावी ढंग से किया गया है।

इस अवसर पर संत रामदास रामायणी ने श्रीराम गीता व श्रीलक्ष्मण गीता पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय कवि योगेंद्र शर्मा एवं गीतकार राजेंद्र गोपाल व्यास ने काव्य पाठ किया। आरंभ में कवि मुरलीधर व्यास ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में साहित्यकार बंसी पारस, डॉ भेरूलाल गर्ग, श्याम सुंदर मधुप, प्रहलाद पारीक, रेखा लोढ़ा स्मित, गरिमा त्रिपाठी, रविकांत सनाढ्य आदि उपस्थित थे। पुस्तक प्रकाशन में शब्दांश प्रकाशन का सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ विष्णु सांगावत राही कबीर, जिन्हें आज ही पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई, का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ कमला कांत शर्मा कमल ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version