लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सूरतगढ़ से अमित पारीक की रिपोर्ट
हर जगह गुस्से में आना हाथ उठाना ठीक नहीं
सूरतगढ़ । सूरतगढ़ के विधायक डूंगर राम गैदर बरसात प्रभावित इलाकों में लोगों से बातचीत कर रहे थे । जल भराव के कारण लोगों में नाराजगी थी, बड़ी संख्या में लोगों ने विधायक से बहस कर रहे थे।
इसी दौरान बहस कर रहे एक युवक की विधायक के गनमैन से बहस हो गई। बहस के दौरान गनमैन गुस्से में आ गया और उन्होंने युवक के धक्का मार दिया और थप्पड़ मार दी ।लोगों की नजर पड़ते ही लोगों ने भी गनमैन के ठुकाई कर दी। विधायक डूंगर राम गैदर को बीच बचाव करना पड़ा । उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी। विधायक के गनमैन को इस तरह के माहौल में शांति से काम लेना चाहिए था लेकिन उसका अत्यधिक जोश में आना और भीड़ में होने के बावजूद एक सामान्य व्यक्ति के थप्पड़ मारना ,लोगों को गलत लगा और लोगों ने गनमैन के साथ मारपीट कर दी।
लोगों में विधायक के खिलाफ भी नाराजगी दिखाई दी। विधायक ने गनमैन की तरफ से भी सॉरी फील की।
