वार्ड 95 प्रताप नगर के लोग करेंगे मटका फोड़ प्रदर्शन

0
85
- Advertisement -

जयपुर । टोंक रोड स्थित प्रताप नगर के वार्ड नंबर 95 के लोग पेयजल समस्या से परेशान हो रहे हैं ।शिकायतों के बावजूद ना तो विधायक सुन रहे हैं और ना ही स्थानीय पार्षद। शिकायतों के बावजूद जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता कोई भी सुनने को तैयार नहीं है । लोगों की समस्या सुनने को तैयार नहीं है। यहां तक की लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है ।बार-बार मांग करने के बावजूद पेयजल के टैंकर भी नहीं भेजे जा रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सीता ने बताया कि अब ऐसे में स्थानीय लोग सोमवार को जलदाय विभाग के कार्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन कर जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे।

लोगों का आरोपी की JEN ज्ञान चन्द बैरवा ने बोरिंग वाल को उल्टा जुड़वा दिया है, जिसके चलते आगे पानी नही जा सकता है। केवल 10 परिवार वालों को पानी उनको मिलता है ,जिनके छपाई फैक्ट्रियां चल रही है। आज नामदेव कॉलोनी में प्यासे मरते सभी समाज के लोगों ने रोष प्रकट किया। दिनेश कॉलोनी , कँवर का बाग , 4पंचवटी कॉलोनी A, B, C ,D, E, 4 चित्रकूट कॉलोनी 5 न्यू रामदेव कॉलोनी 6 पटेल नगर 7 गायत्री नगर फस्ट , गायत्री नगर , 8, नन्द कॉलोनी 9, गौशाला के पीछे की सभी कॉलोनी के लोगों ने सोमवार को मटका फूट प्रदर्शन करने का निर्णय किया है लोगों का कहना है कि जब तकAEN रूप नारायण जांगीड लोगों को मौके पर पहुंचकर बीसलपुर परियोजना का पानी पहुंचाने का लिखित में आश्वासन नहीं देंगे तब तक वह जलदाय विभाग का घेराव करते रहेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here