Home latest वसुंधरा राजे ने दी बाबा साहेब को श्रद्दांजली

वसुंधरा राजे ने दी बाबा साहेब को श्रद्दांजली

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर । पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने   श्रद्धेय बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।उन्हें कोटि-कोटि वंदन किया।  इस मौके पर राजे ने कहा कि बाबा साहब ने जितनी शिक्षा पुरुषों के लिए आवश्यक बताई उतनी ही महिलाओं के लिए भी।वे स्त्री शिक्षा के पक्षधर रहे।वे कहते थे शिक्षा स्त्रियों को आत्मनिर्भर बनाती है।
आज भारत की हर शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला के पीछे बाबासाहब की दूरदर्शी सोच का प्रतिबिंब दिखाई देता है।
उन्होंने 1937 की ‘The All India Women’s Conference’ में स्पष्ट रूप से कहा था कि ‘महिलाओं को मतदान का अधिकार होना चाहिए और विधायी निकायों में उनके लिए आरक्षण होना चाहिए।’
मा.प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहब के विचारों का सम्मान किया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ भी मौजूद रहे.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version