
– आगरा के सैन्ट जॉन्स कॉलेज में कार्यरत है असि. प्रोफेसर
हलैना, भरतपुर विष्णु मित्तल रिपोर्टर उपखण्ड भुसावर के गॉंव झारौटी निवासी व डी.पी.एम. बी.एड. कॉलेज सरसैना-हलैना की रही छात्रा तथा सैन्ट जौन्स कॉलेज आगरा में कार्यरत असि. प्रोफेसर ममता देवी मीणा पुत्री पूरणमल मीणा ने बागड के वनवासियों की जीवन शैली ऐतिहासिक सन्दर्भ में पीएचडी की उपाधि हॉंसिल की और भरतपुर जिले सहित गॉंव झारौटी का नाम रोशन किया है। पीएचडी उपाधि प्राप्त करने पर गत दिन महाराजा सूरजमल बृज विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में डॉ. ममता देवी मीणा का राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, उप मुख्यमंत्री व उप शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, बृज विश्व विद्यालय के कुलपति रमेश चन्द्रा, संभागीय आयुक्त सामरमल वर्मा, डीग जिला कलक्टर श्रुति भारद्वार, डीग जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, कुल सचिव डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. फरवट सिंह आदि ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। डॉ. ममता देवी मीणा ने बताया कि ग्रामीण परिवेश में जन्म लेकर तथा शिक्षा प्राप्ति के बाद गुरुजन और माता-पिता के आशीर्वाद से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि गांॅव सरसैना-हलैना मार्ग पर संचालित डी.पी.एम. बी.एड. कॉलेज से बी.एड. की डिग्री हॉसिल कर बागड के वनवासियों की जीवन शैली ऐतिहासिक सन्दर्भ में पीएचडी की उपाधि हॉंसिल की। यह श्रेय डी.पी.एम. शिक्षण समूह के चेयरमैन सन्तोष चौधरी, कार्यकारी निदेशक डॉ. प्रेमलता चौधरी, डी.पी.एम. बी.एड. कॉलेज प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा, पिता पूरणमल मीणा और सैन्ट जॉन्स कॉलेज आगरा के समस्त गुरुजनों का रहा। उन्होंने बताया कि बी.एड. डिग्री प्राप्ति के बाद आगरा स्थित सैन्ट जॉन्स कॉलेज में असि. प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हूॅं।
– गॉंव में छाई खुशियॉं
सैन्ट जॉन्स कॉलेज आगरा में असि. प्रोफेसर पद पर कार्यरत डॉ. ममता देवी मीणा पीएचडी उपाधि प्राप्ति तथा बृज विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित होने के बाद पहली बार गॉंव झारौटी और डी.पी.एम. शिक्षण संस्थान पहुॅंची। जहॉं गुरुजन, परिजनों और गॉंव के लोगों ने उनका स्वागत किया साथ ही खुशियॉं प्रकट करते हुए उन्हें पुष्प माला पहनाकर उपहार भेंट किया।





















































