नावां में जेजेएम जो योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई व ईडी कराने की मांग
राधाकृष्ण भगवान मन्दिर में किया पौधरोपण
डीडवाना नावा सिटी मनीष पारीक वरिष्ठ संवाददाता जिले के नावां शहर में आज राजस्थान सरकार के राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चोधरी ने विभिन्न कार्यक्रमो में शिरकत की। विजय सिंह चौधरी ने शहर के जोगियों के आसन में 66 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय भवन के नए भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व वार्ड वाशियो ने मंत्री चोधरी से शहर के विकाश से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाया।
कुमावत समाज में कांग्रेस राज में लगाया विकास में भेदभाव का आरोप
कुमावत समाज अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि कोंग्रेस साशन काल के दौरान कुमावत समाज बाहुल्य वार्डो के विकाश को लेकर भेदभाव किया गया था जिसके कारण ये वार्ड विकाश के अभाव में पिछड़े हुए है जिनका समग्र विकाश करवाया जाना पहली प्राथमिता में रखा जाए। पालिका उपाध्यक्ष आनंदीलाल कुमावत ने कहा कि विकाश के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट मिला है उसका उपयोग पहली प्राथमिकता भाजपा समर्थित वार्डो में किया जावे जिससे कि वार्ड के मतदाताओं का विश्वास भाजपा के प्रति बरकरार रहे । कुछ माह बाद ही नगरपालिका के चुनाव होने है जिससे विकाश के चलते भाजपा का बोर्ड बनने में सहायक बन सके।
मंत्री बोले विकास में नहीं आएगी कोई कमी
मंत्री चौधरी ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार बने अभी 6 माह ही हुए है ओर नावा क्षेत्र को पहले ही बजट में काफी सौगाते मिली है। साथ ही कहा कि प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार है, विकास में कोई कमी नही आने दी जाएगी। कोंग्रेस सरकार के दौरान हर घर नल योजना जो प्रधानमंत्री जी द्वारा चालू की गई थी उसे पूरा नही किया गया उसे अब पूर्ण किया जाएगा। कुमावत समाज अध्यक्ष द्वारा जेजेएम योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई या ईडी से करवाने की मांग की।
मंत्री ने राधा कृष्ण मंदिर में किया पौधारोपण कार्यक्रम के पश्च्यात मंत्री चौधरी ने राधाकृष्ण भगवान मन्दिर में हरियालो राजस्थान मुहिम के तहत वृक्षारोपण किया । मंत्री ने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर उनकी देखरेख करने का कार्यकर्ताओ व आमजन से आव्हान किया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं उपकरण के अधिकारी मौजूद रहे।
